अजुहा, कौशांबी–
डी डी कॉन्वेंट स्कूल, में बाल दिवस के अवसर पर पण्डित जवाहर लाल नेहरू की याद में भाषण, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके अलावा, बच्चों ने दुकान लगाई, जिसमें स्कूल के समस्त बच्चों ने खरीददारी करके बाल दिवस के रूप में मनाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एस बी सिंह और उप प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी ने समस्त बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। इस दौरान बच्चों ने मैदान में फुल्की, चाट, चाऊमीन के छोटे-छोटे स्टॉल लगाए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य एस बी सिंह, उप प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी, और शिक्षकगण जीत पांडे, राम प्रसाद, मनीष सिंह, शिवम केसरवानी, सूरज आदि शिक्षक मौजूद रहे।
Author: Up Head Line
Views: 1,009








