भाषा कौशल विकास के लिए आयोजित हुई स्पेल बी परीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा तीन से कक्षा आठ के बच्चों में भाषा कौशल के विकास के लिए हिन्दी व अंग्रेजी विषय की स्पेल भी प्रतियोगिता कराई जाती है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की वर्तनी और शब्दावली कौशल को बेहतर बनाना होता है। इसी को लेकर जनपद में संचालित समस्त परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को कक्षा 3 से कक्षा आठ तक में पढ़ने वाले बच्चों की स्पेल बी की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर से चयनित बच्चे ब्लॉक स्तर पर होने वाली स्पेल बी प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में भी परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी विषय की परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हिंदी में एक पैराग्राफ को इमला के रूप में बोला गया जिसे सुनकर बच्चों ने कापी पर नोट किया वहीं अंग्रेजी विषय में 50 शब्द फिल इन द ब्लैंक वाले दिए गए जिसे समझते हुए बच्चों ने किया। शिक्षक अजय साहू ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चों के अंदर स्पेल बी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों की वर्तनी और शब्दावली कौशल को बेहतर बनाना है, साथ ही भाषा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाना है। यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी भाषाई क्षमताओं का प्रदर्शन करने, एक प्रतिस्पर्धी और सहयोगी माहौल में सीखने और अंग्रेजी भाषा का अन्वेषण करने के लिए एक मंच प्रदान करती है। इसी तरह कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हिसामपुर परसखी में प्रधानाध्यापक रामकृष्ण अगुवाई में स्पेल बी परीक्षा का आयोजन कराया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें