कौशाम्बी- राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी कड़ी में कौशाम्बी पुलिस भी हाई अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए जनपद की सड़कों पर उतरकर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग अभियान शुरू करवाया। सोमवार देर शाम से ही एसपी राजेश कुमार की

अगुवाई एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में सुरक्षा के मद्देनज़र जिले की सीमाओं, प्रमुख मार्गों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजारों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस फोर्स को मुस्तैद किया गया। खुद एसपी ने कई स्थानों पर पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया और जवानों को हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
Author: Up Head Line
Views: 39








