वरिष्ठ समाजसेवी और सपा नेता स्वर्गीय अनीस चच्चा के लिए की गई दुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

वरिष्ठ समाजसेवी और सपा नेता स्वर्गीय अनीश अहमद की आत्मा की शांति के लिए रविवार दोपहर दो बजे भोला चौराहा स्थित परिसर में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के सैकड़ों लोगों ने शोक सभा कार्यक्रम में पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अनीश अहमद के सेवा कार्यों को याद किया। सपा नेता कैलाश चंद्र केसरवानी ने बताया कि अनीश अहमद का पूरा जीवन गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि अनीश अहमद ने बिना किसी स्वार्थ या शुल्क के दिन हो या रात बारिश हो या ठंडी गरीब बेटियों की पढ़ाई, गरीब प्रसूताओं की मदद और मजदूरों के इलाज एवं विधवा वृद्धा एवं विकलांग पेंशन सहित अनेक योजनाओं को लेकर सैकड़ो गरीबों की सहायताएं कीं। सपा नेता ने कहा कि अनीस अहमद जैसे जमीनी समाजसेवी का जाना कौशांबी जनपद के लिए बहुत बड़ी हानि है जिसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती।

इस शोकसभा का आयोजन हाजी अजीजुल हसन,मो0 यासीन,एखलाक हुसैन,ताज उद्दीन,अम्बर भाई,बबलू भाई के सहयोग से किया गया था। इसमें वरिष्ठ समाजसेवी खुशनूर अली (लाला भाई), पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, किसान नेता बलबीर सिंह, डॉ. मोहम्मद असलम, डॉ. हरिमर्दन सिंह, अजय मिश्रा, अबरार मास्टर, प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद सद्दाम और सागर निषाद सहित सैकड़ों क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें