केपीएस भीटी में हॉफ-ईयरली परीक्षा का पी.टी.एम. एवं साइंस एग्जीबिशन शानदार रूप से संपन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी- प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज भीटी मेहगांव में आज हॉफ-ईयरली परीक्षा के उपरांत अभिभावक-शिक्षक बैठक और साइंस एग्जीबिशन 2025 का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अनेक आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय का पूरा वातावरण विज्ञान, नवाचार और उत्साह से भर गया।

इस वर्ष की प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य था — “विज्ञान को जीवन से जोड़ना और उन्हें भविष्य का वैज्ञानिक बनाना”, और बच्चों ने इस उद्देश्य को बखूबी साकार किया

कक्षा ग्यारवीं के छात्रों अमित चौधरी, नदौल मुस्तफा, योगेश कुशवाहा, मंताशा, जोया और अन्य ने “जीरो कार्बन एमिशन सिटी” पर आधारित एक अद्भुत मॉडल प्रस्तुत किया।
इस मॉडल ने यह दर्शाया कि कैसे भविष्य के शहर स्वच्छ ऊर्जा, सौर पैनल, इलेक्ट्रिक ट्रांसपोर्ट और ग्रीन बिल्डिंग के माध्यम से प्रदूषण रहित बनाए जा सकते हैं। यह प्रदर्शनी का सबसे आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल रहा।

कक्षा नौवीं के छात्रों निखिल, अनंत, दिव्यांशु आकांक्षा और अन्य ने फायर अलार्म सिस्टम का मॉडल बनाया।
यह मॉडल सेंसर तकनीक के माध्यम से आग लगने पर स्वतः अलार्म बजाने की प्रक्रिया को दर्शाता था। इस प्रोजेक्ट ने सभी को यह समझाया कि सुरक्षा के क्षेत्र में तकनीक का प्रयोग कितना आवश्यक है।

 

कक्षा 7 के छात्रों सहज़ान और प्रभात और अन्य ने जलविद्युत उत्पादन पर एक शानदार मॉडल प्रस्तुत किया।
उन्होंने यह समझाया कि किस प्रकार बहते जल की ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। उनका मॉडल ऊर्जा संरक्षण और सतत विकास का सशक्त संदेश दे रहा था।

—

उसी कक्षा के स्वेक्षा, एंजल, और रिया ने एयर प्यूरीफायर पर एक कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किया।
यह मॉडल वायु प्रदूषण से बचाव के उपायों को दर्शाता था और बच्चों ने बताया कि शुद्ध हवा हमारे स्वास्थ्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण है।

कक्षा छठी की अग्रिमा,मधु और अन्य बच्चों ने एक अत्यंत संवेदनशील विषय “कोटा सुसाइड” पर मॉडल प्रस्तुत किया।
उनका मॉडल विद्यार्थियों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और समाज की जिम्मेदारी को दर्शा रहा था। इस प्रस्तुति ने सभी को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक किया।

सबसे छोटे बच्चों, कक्षा 1 की अनया और पूर्वी और अन्य विद्यार्थियों ने डे और नाइट पर एक सुंदर और सरल मॉडल बनाया।
उन्होंने दिन और रात के परिवर्तन को धरती के घूमने से जोड़कर समझाया, जो सभी के लिए एक शिक्षाप्रद और प्यारा दृश्य था।

 

सभी अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की और शिक्षकों से संवाद किया। प्रदर्शनी के दौरान उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों के आत्मविश्वास, मेहनत और नवाचार की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री संजय कुमार गुप्ता, फाउंडर श्री देव गुप्ता। सभी ने बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिम्मेदारी और नवाचार की भावना को विकसित करती हैं।

फाउंडर श्री देव गुप्ता जी ने कहा
“हमारे विद्यार्थियों ने आज यह सिद्ध कर दिया है कि नवाचार और जागरूकता एक साथ चल सकते हैं। ‘जीरो कार्बन एमिशन सिटी’ और ‘फायर अलार्म’ जैसे मॉडल आने वाले भारत की तकनीकी दिशा की झलक हैं।”

चेयरमैन एवं निवर्तमान विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता जी ने कहा

“साइंस एग्जीबिशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों को साकार करने का माध्यम है। हमारे विद्यार्थी हर वर्ष नई सोच और नए प्रयोगों के साथ विद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं।”
डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी ने कहा

“आज की प्रदर्शनी में बच्चों की मेहनत, जिज्ञासा और टीमवर्क झलक रहा था। विद्यालय का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि हर छात्र में वैज्ञानिक दृष्टि और आत्मविश्वास विकसित करना है।”

 

इस प्रकार, केपीएस भीटी का यह आयोजन विद्यार्थियों के वैज्ञानिक ज्ञान, सामाजिक संवेदनशीलता और सृजनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

इस दौरान सौरभ सिंह, शशांक श्रीवास्तव मधुबन पटेल, प्रमोद सर, सुचिता मैम, रंजीत सर, आशुतोष त्रिपाठी आज शिक्षक शिक्षिकाए एवं उपस्थित रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें