डॉ रिज़वी पी.जी. कॉलेज में अन्तर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी-  डॉ ए.एच.रिज़वी पी.जी.कॉलेज करारी कौशांबी में अन्तर-विद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन (पहला मैच)बी.के.अग्रहरि पब्लिक स्कूल करारी कौशांबी और एम.के.एच.नेशनल पब्लिक स्कूल लहना के बीच हुआ।बी.के.अग्रहरि स्कूल के कैप्टन ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया।इस प्रकार एम.के.एच.नेशनल पब्लिक स्कूल लहना ने कुल आठ ओवर में 60 रन और तीन विकेट लेने में सफल रहे ।इसके सापेक्ष बी.के.अग्रहरि पब्लिक स्कूल करारी ने 5.5 ओवर में 28 रन बनाकर सभी ऑल आउट हो गए।एम.के.एच.नेशनल पब्लिक स्कूल लहना ने विजय प्राप्त की।इस टीम के दिशांक विमल को मैन ऑफ द मैच मिला जो अकेले 4 विकेट लेकर 26 रन बनाए थे।
दूसरा मैच कृषक इंटर कालेज हिनौता और महगांव इंटर कालेज के बीच खेला गया।कृषक इंटर कालेज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। कुल आठ ओवर में 6 विकेट खोकर 49 रन बनाया जबकि दूसरी टीम ने 6 विकेट खोकर 41 रन ही बना पाई।जिसमें कृषक इंटर कॉलेज की तीन ने मैच जीत लिया।उनके टीम के अनुज कुमार शुक्ला मैन ऑफ द मैच रहे जो 1 विकेट लेकर अकेले 19 रन जोड़े थे जो सर्वाधिक था। आज के दिन का तीसरा मैच के.एस.एम.आर.डी. इंटर कॉलेज कुंडवली सिराथू कौशांबी और श्री देवशरण इंटर कॉलेज देवरा टेवा के बीच खेला गया।अंपायर श्री शैलेन्द्र सिंह ने टॉस कराया।के.एस.एम.आर. डी.इंटर कॉलेज की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया और विपक्षी टीम ने कुल आठ ओवर में 6विकेट खोकर 61 रन बनाने में सफल रहे।जबकि दूसरी टीम ने कुल 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 34 रन ही बना पाए । इस प्रकार श्री देवशरण इंटर कॉलेज की टीम ने मैच जीत लिया।इस टीम के ब्रिजेश को मैन ऑफ द मैच मिला जो अकेले 2 विकेट लेकर 22 रन बनाए । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश सक्सेना एवं महाविद्यालय के कुलानुशासक डॉ मुकुंद देव द्विवेदी एवं खेल प्रशिक्षिका  हसीरून निशा ने जीते हुए प्रतिभागीयो को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।खेल सचिव डॉ मोहित कुमार त्रिपाठी एवं खेल समन्वयक  एजाज अहमद,खेल कोऑर्डिनेटर मुकेश ज्ञान सिंह कुशवाहा, दीपक कुमार मिश्र,मतीन खान,राजेश सिंह आदि ने सभी विजयी टीम के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें