गोपाष्टमी पर्व पर श्री सद्गुरु गौ सेवा केंद्र में हुआ गौ पूजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*28 वर्षों से निरंतर हो रही गौ सेवा
चित्रकूट,
परम पूज्य संत श्री रणछोड़ दास जी महाराज की प्रेरणा से श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित श्री गौ सेवा केंद्र में गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ पूजन का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गौ सेवा केंद्र की संचालिका श्रीमती उषा बी. जैन, मिलोनी बेन सहित भारतभर से पधारे गौभक्त भाई-बहनों ने गौ माता का पूजन-अर्चन कर पुण्य अर्जित किया।

कार्यक्रम के दौरान संचालिका श्रीमती उषा बी. जैन ने बताया कि श्री सद्गुरु गौ सेवा केंद्र की स्थापना वर्ष 1998 में सेठ श्री अरविंदभाई मफतलाल की प्रेरणा से की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य निराश्रित, निरिह एवं वृद्ध गौमाताओं की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में केवल 50 गौवंश के साथ शुरू हुई यह गौशाला आज 1200 से अधिक गौमाताओं की सेवा का पवित्र केंद्र बन चुकी है।

गौशाला में गौ माता के लिए चारे-भूसे की समुचित व्यवस्था के साथ-साथ गौमाताओं के लिए चिकित्सीय सुविधाएं भी श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही यह गौशाला क्षेत्र की विकसित गौशालाओं में आदर्श है तथा इसमें गौ माता का समुचित पंजीयन डिजिटल रूप से आधुनिक रूप से रखा जाता है ।

पूजन कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने गौमाता की परिक्रमा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और ‘गौ माता की जय’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें