वरिष्ठ पत्रकार की हत्या पर उबाल, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब ने उठाई पत्रकार सुरक्षा की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी- प्रयागराज में वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू की निर्मम हत्या के विरोध में पत्रकारों में आक्रोश तेज़ हो गया है। गुरुवार देर शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित हर्ष होटल के पास धारदार हथियार से की गई हत्या ने पूरे प्रदेश के मीडिया जगत को हिला दिया। इसी कड़ी में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी ने बुधवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कड़ी कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। पत्रकारों ने कहा कि एक वरिष्ठ और निष्पक्ष पत्रकार की इस तरह की हत्या लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। घटना ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी की प्रमुख मांगें। हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित की जाए। मृतक पत्रकार के परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। हत्या के दोषियों पर NSA के तहत कड़ी कार्रवाई हो। प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पत्रकार सुरक्षा आयोग का गठन किया जाए। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि परिवार को जल्द न्याय मिले। क्लब ने चेतावनी दी कि यदि माँगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो प्रदेशभर के पत्रकारों को साथ लेकर राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशांबी के संस्थापक धारा सिंह, संरक्षक प्रसिद्ध मिश्रा, अध्यक्ष अली मुक्तेदा, प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश गौतम, महामंत्री इंतजार रिज़वी, उपाध्यक्ष अमरनाथ, कोषाध्यक्ष रामकिशन पटेल, संगठन मंत्री शनि राज वर्मा, पंकज केशरवानी समेत कई पत्रकार मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें