मासूम की तलाश में मिशन शक्ति टीम, सैनी पुलिस की तेज़ कार्रवाई रंग लाई 30 मिनट के अंदर 5 वर्षीय बच्चा खोजकर माता-पिता को सौंपा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

आज रविवार को समय लगभग 2:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि  ग्राम दरियापुर, थाना कड़ाघाम, जनपद कौशांबी निवासी एक बच्चा, उम्र लगभग 5 वर्ष, जो अपनी दादी के साथ बाजार आया था, सैनी चौराहे पर गुम हो गया है। सूचना पर थाना सैनी पुलिस और मिशन शक्ति टीम सैनी ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे की खोज शुरू की।

पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम के कुशल प्रयासों के परिणामस्वरूप मात्र 30 मिनट में बच्चा खोज लिया गया और उसकी मां एवं दादी को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।

इस सफल कार्रवाई पर परिजनों ने पुलिस टीम और मिशन शक्ति टीम की सजगता की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें