सरदार वल्लभ भाई पटेल अपनी दृढ़ता और अनुशासन के लिए थे प्रसिद्ध – अवधेश चंद्र गुप्ता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती समारोह अभियान की जिला योजना बैठक को काशी क्षेत्र से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित किया।

जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता ने कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं में 01 नवंबर से 25 नवंबर में मध्य 08 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन करना है। पदयात्रा के रुट में पड़ने वाले सभी स्कूल कॉलेज में 31 अक्टूबर को इन फॉर यूनिटी के अन्तर्गत छात्र एवं छात्राओं को अपने कॉलेज के दौड़ में भाग लेना है तत्पश्चात रन फार यूनिटी के दौड़ के प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाना है।ऐसी तमाम जानकारी को साझा किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कार्ययोजना को विस्तार से बताते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रन फॉर यूनिटी का कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित किया जाना है जनपद के सभी ऐसे स्थान जहां सरदार पटेल जी की मूर्ति स्थापित हो वहां पार्टी के लोग एकत्रित होकर माल्यार्पण करेंगे तथा श्रंद्धाजलि देने के पश्चात रन फॉर यूनिटी के अन्तर्गत दौड़ का कार्यक्रम करेंगे साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रणेता भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती का सुअवसर है इसलिए 31 अक्टूबर को जनपद के सभी बूथों पर सरदार पटेल साहब का चित्र लगाकर पुष्पांजलि करना है किसी एक वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कार्यकर्ताओं के प्रबोधन हेतु विषय भी रखा जाएं ऐसी तमाम जानकारी को साझा किया इस मौके पर अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,सह -संयोजक उमेश केसरवानी,कमल कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,जिला महामंत्री संजय जायसवाल,अरविंद द्विवेदी,आशीष केसरवानी,अजय पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,जनप्रतिनिधिगण,सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,मण्डल प्रभारीगण,जिला पंचायत सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्षगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें