अन्नकूट पर्व पर रघुवीर मंदिर में भगवान को लगा छप्पन ब्यंजनों का भोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चित्रकूट,

संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अंतर्गत स्थापित रघुवीर मंदिर( बड़ी गुफा) में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज बुधवार को रामनाम कीर्तन के साथ बृज के भगवान और पर्वतों के राजा कहे जाने वाले गिरिराज अर्थात गोवर्धन जी की पूजा बड़े ही विधि विधान और हर्षोल्लास के साथ की गई। इस अवसर पर गोवर्धन भगवान को अन्नकूट के छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।जानकीकुंड के रघुवीर मंदिर में श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवम डायरेक्टर पद्मश्री डा बी के जैन,ऊषा जैन,डा ईलेश जैन एवम् सदगुरू परिवार के तमाम सदस्यों की मौजूदगी में भजन कीर्तन हुआ और भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चन हुई इसके बाद गोवर्धन भगवान को छप्पन तरह के व्यंजनों का भोग लगाया इसे अन्नकूट भी कहते है, साथ ही साधु भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें