दीवाली के दिन दिया जलाने जा रहे कोटेदार की हत्या से सनसनी

कौशाम्बी-

करारी थाना क्षेत्र के रक्सवारा गांव में भयावह घटना घटित हुई, जहां 55 वर्षीय छोटेलाल गुप्ता को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। पिता-पुत्र चित्रकूट धाम के लिए भोर में निकले थे। पुल पर घात लगाए बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।घटना में छोटेलाल गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र घायल होकर ज़िला अस्पताल में भर्ती है। ग्राम प्रधान ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।एएसपी, सीओ सहित पुलिस बल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहा है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More