कौशाम्बी-
दीपावली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद में पुलिस कार्यों के साथ-साथ सभी थाना एवं चौकी परिसरों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत आज विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया।
(रविवार) को दीपावली के अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकियों पर नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया गया।
*इस दौरान –
1. थाना/चौकी परिसर से गंदगी, कूड़ा-करकट हटाया गया।
2. कार्यालयों में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संजोया गया।
3. पुलिस कर्मियों के बैरक एवं आवासीय परिसर की सफाई की गई।
4. शस्त्रागार एवं दंगा निरोधक उपकरणों की सफाई कर उन्हें दुरुस्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने कहा कि—
स्वच्छ वातावरण केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि कार्य के प्रति अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है। दीपावली जैसे पावन पर्व पर स्वच्छता का यह संकल्प न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाता है, बल्कि मनोबल और सेवा भावना को भी सशक्त बनाता है। स्वच्छ परिसर में कार्य करने से कार्यकुशलता और सकारात्मकता दोनों में वृद्धि होती है।
*कौशाम्बी पुलिस का यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को निरंतर जारी रहेगा।






