कौशाम्बी- एक ही दिन में माँ-बेटे की मौत की हृदयविदारक घटना ने कड़ा के देवीगंज बाज़ार में दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। बेटे की मृत्यु का समाचार सुनते ही माँ को ऐसा सदमा लगा कि कुछ ही मिनटों में हार्ट अटैक से उनका भी निधन हो गया। वह बीते दो लोगों के मौत की जानकारी जिसको भी मिली वह स्तंभ से रह गया घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है और पूरे बाजार में शोक की लहर है पूरे इलाके के लोगों की आँखें नम हैं।
जानकारी के अनुसार, कड़ा धाम थाना क्षेत्र के देवीगंज बाज़ार निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी मुन्ना अग्रहरि उम्र 52 वर्ष पुत्र नंदकिशोर गंभीर बीमारी के चलते पिछले एक सप्ताह से प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार सुबह करीब सात बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।बेटे की मौत की यह दुखद खबर जैसे ही देवीगंज स्थित उनके घर पहुँची, वृद्ध माँ तारा देवी उम्र 78 वर्ष गहरे सदमे में आ गईं। परिवारजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही बेटे के वियोग को सहन न कर पाने के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और हार्ट अटैक से उनका भी निधन हो गया एक ही दिन में माँ-बेटे के इस आकस्मिक निधन से पूरे देवीगंज में कोहराम मच गया। परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दोपहर बाद जब मुन्ना अग्रहरि का पार्थिव शरीर देवीगंज पहुँचा, तो घर में चीख-पुकार मच गई।
स्वर्गीय मुन्ना अग्रहरि देवीगंज बाज़ार के एक सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यापारी थे। उनके एक पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनका विवाह अभी नहीं हुआ है। परिजनों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि बेटे के असामयिक निधन का दुख माँ तारा देवी सहन नहीं कर पाईं और उसी गम में उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।पूरे बाज़ार में मातम का माहौल है और इस दुखद घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।






