सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, में नेत्र सहायक रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चित्रकूट,

परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा विश्व ख्याति प्राप्त श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट में क्योरब्लाइंडनेस, सनश्‍योर एनर्जी और श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में नेत्र देखभाल को सशक्त बना रहे हैं, यह सनश्‍योर की स्वास्थ्य पहल का हिस्सा है, जिसके तहत स्वच्छ ऊर्जा संयंत्रों के आसपास स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट में नेत्र सहायक रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साहपूर्वक हुआ।
यह पहल क्योर ब्लाइंडनेस प्रोजेक्ट द्वारा प्रारंभ की गई है और सनशोर एनर्जी द्वारा समर्थित है, जो श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के मार्गदर्शन में ग्रामीण उत्तर प्रदेश में प्राथमिक नेत्र सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु आयोजित की गई है।
कुल 60 नेत्र सहायक (Ophthalmic Assistants) और विज़न टेक्नीशियन इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव—दोनों का संयोजन है।
उद्घाटन अवसर पर  अंशु ठाकुर, पद्मश्री डॉ. बी.के. जैन, डॉ. एलेश जैन,  शुभम कश्यप, डॉ. राजेश जोशी, और  सुबीश कुइय्याडीयिल सहित वरिष्ठ संकाय एवं दृष्टि केंद्र टीम उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. बी.के. जैन ने कहा – “लगातार सीखना आत्मविश्वास और संवेदनशीलता दोनों को बढ़ाता है। यह प्रशिक्षण हमारे दृष्टि केंद्र टीम को हर मरीज को बेहतर कौशल और दयालुता के साथ सेवा देने में सक्षम बनाएगा।”
श्री मनीष मेहता, सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी, सनशोर एनर्जी ने कहा:


“उत्तर प्रदेश में मजबूत उपस्थिति के साथ भारत का अग्रणी अक्षय ऊर्जा स्वतंत्र विद्युत उत्पादक, सनश्‍योर एनर्जी का मिशन केवल उद्योगों और सार्वजनिक सेवाओं को चौबीसों घंटे स्वच्छ ऊर्जा प्रदान करने तक सीमित नहीं है। अपने “स्वास्थ्य पहल” कार्यक्रम के माध्यम से कंपनी स्थानीय स्तर पर प्राथमिक और उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है यह संयुक्त पहल क्योर ब्लाइंडनेस प्रोजेक्ट, सनशोर एनर्जी, और श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की साझेदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में “सबके लिए दृष्टि” के सद्गुरु मिशन को और सशक्त बनाती है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें