कौशाम्बी-
जनपद कौशाम्बी में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से परिवहन आयुक्त, उ0प्र0 लखनऊ को ए.आर.टी.ओ. तारकेश्वर मल्ल, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग-प्रांतीय खंड) हरवंश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी यातायात जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर से प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।
पत्र में जनपद के प्रमुख चौराहों जैसे मंझनपुर, समदा, सरायअकिल, सैनी, करारी आदि 21 चौराहे/तिराहे पर स्पीड कैमरे व ए.एन.पी.आर. कैमरे ,16 स्थानों पर RLVD कैमरे लगाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्पीड कैमरे राज्य मार्गों पर ओवर स्पीड वाहनों की स्पीड ऑटोमेटिक तरीके से डिटेक्ट कर लेगा । ANPR कैमरों से किसी वाहन के नम्बर प्लेट डीटेक्ट हो सकेगा, जिससे बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, स्टॉप लाइन उल्लंघन, डिफेक्टिव नम्बर प्लेट तथा RLVD कैमरों से रेड लाइट उल्लंघन आदि नियमों का उल्लंघन करने वाहन चालकों के वाहन का नम्बर ऑटोमेटिक रूप से डीटेक्ट होकर चालान किया जा सकेगा। इससे जहां जनपद की यातायात व्यवस्था सुदृढ होगी वहीं ओवर-स्पीडिंग पर लगाम लगेगी एवम सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी आएगी।






