बटवारा वाद दाखिल होने के बाद भी आराजी संख्या 848 मि. पर हो रहा अवैध निर्माण,मौके पर पहुंचकर रोकने का महिला ने किया प्रयास,पीड़िता ने पुलिस से की लिखित शिकायत

 

 

कौशाम्बी जिले के चायल तहसील के मोहम्मदपुर असवा गांव में महिला की जमीन पर कब्जे का एक मामला सामने आया है पीड़ित महिला ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भरवारी के रहने वाले अमित केसरवानी ने उसकी जमीन जिसकी खाता संख्या 848 मि.है उसपर अवैध कब्जा कर रहे है पीड़ित महिला के मुताबिक खाता मिलजुमला होने के कारण महिला ने जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के यहां बंटवारे का वाद दाखिल कर रखा है पीड़िता निर्मला देवी ने 28 जून 2025 को बुधिया देवी और राहुल से बैनामा लिया है वाद दाखिल होने के बावजूद ब्रजेश कुमार के साथ मिलकर अमित केसरवानी पीड़ित की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे है पीड़ित महिला ने अपने हिस्से की जमीन मनोज पांडे आदि के हाथ सौदा कर रखा है जैसे ही इसकी जानकारी अमित केसरवानी व उनके साथियों को हुई तो एग्रीमेंट हुई जमीन के साथ ही महिला की जमीन पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है पीड़िता ने कब्जा रुकवाना चाहा तो अमित केसरवानी,कपिल केसरवानी और उनके साथियों ने महिला के साथ गाली गलौज किया और मारपीट करने पर आमादा हो गए। पीड़ित महिला ने कोखराज थाना पहुंचकर जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने की थाना प्रभारी से गोहार लगाई है।बताया जा रहा है कि अमित केसरवानी भरवारी स्थित बाबा टीवीएस का मालिक है जो गरीबों की जमीनों को औने पौने दामों में खरीद कर अगल बगल की जमीनों को कब्जा कर लेता है पैसे के रसूख के कारण ऐसे लोग गरीबों की जमीनों पर अवैध तरीके से काबिज होते आए है अब देखने वाली बात ये होगी कि कौशाम्बी के आलाधिकारी ऐसे लोगों पर क्या कार्यवाही करते है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More