हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी और’ वोकल फॉर लोकल को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य- धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी-

 

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के निमित्त आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भारत को सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की राष्ट्रीय पहल है जिसका उद्देश्य हर नागरिक को आत्मनिर्भर के संकल्प से जोड़ना हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी की भावना को सशक्त करना और वोकल फॉर लोकल का संदेश जन जन तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान गाँधी जी के सपने को पूरा करने का एक प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मान्यता है कि भारत की पुरानी संस्कृति और पहचान को यदि वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है तो इसके लिए देशवासियों के संकल्प और प्रतिबद्धता की आवश्यकता है।आत्मनिर्भर भारत का अर्थ है की एक ऐसा भारत जो वैश्विक स्तर पर अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरों पर कम निर्भर हो,और अपने स्वयं के संसाधनों,प्रतिभाओं,और उद्योगों का उपयोग करे इसका लक्ष्य भारत को आर्थिक,सामाजिक और तकनीकी रूप से मजबूत और स्वतंत्र बनाना है,ताकि वह वैश्विक चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना कर सके. यह पहल स्थानीय व्यवसायों,नवाचारों और उत्पादन को बढ़ावा देती है ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर जिला महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,जिला उपाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी,जिला मंत्री शीलू पाण्डेय,नितिन पासी,दिनेश पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More