कौशाम्बी-
आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी कौशाम्बी मधुशूदन हुल्गी के साथ थाना करारी क्षेत्रांतर्गत लगने वाली पटाखा मार्केट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए कि सभी दुकानदार निर्धारित स्थान पर ही पटाखों की बिक्री करें एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।
Author: Up Head Line
Post Views: 457






