*कौशाम्बी –
18 जुलाई को लालचंद केशरवानी निवासी कुम्हियावां के दुकान से हुई थी लूट
मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनकी दुकान पर पहुंच कर 20 हजार की किया था लूट
पीड़ित की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू किया था जांच पड़ताल।
19 जुलाई की रात लूट में शामिल आरोपी धनराज निवासी अगियौना की पिपरी पुलिस से हुई थी मुठभेड़।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल होने पर आरोपी हुआ था गिरफ्तार, दूसरा आरोपी हुआ था फरार।
फरार आरोपी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दे रही थी दबिश।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी राजेश कुमार ने 15 हजार इनाम किया था घोषित।
पुलिस को महेवाघाट थाना क्षेत्र में छिपे होने की मुखबिर से मिली थी सूचना।
पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने शुरू की पुलिस टीम पर फायरिंग।
जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी रचित सरोज निवासी मितवापुर थाना संदीपन घाट हुआ गिरफ्तार।
आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस और लूटा गया कुछ सामान हुआ बरामद।
घायल बदमाश को पुलिस टीम ने मंझनपुर जिला अस्पताल में कराया भर्ती, जहां चल रहा इलाज।






