मिशन शक्ति के तहत ईल्शी अग्रहरि बनी एक दिन की प्रभारी निरीक्षक

कौशांबी –
करारी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान पेज 5 के तहत सोमवार को केपीएस स्कूल परसरा भरवारी की दसवीं की छात्रा थाना क्षेत्र के स्थानीय करारी कस्बा ईल्शी अग्रहरि पुत्री बृजेश अग्रहरी को बतौर प्रभारी निरीक्षक 1 दिन की कमान सौंपी गई जिसमें ईल्शी अग्रहरि ने थाने पर पहुंचे महिला पुरुष फरियादियों की फरियाद सुनी उसके निस्तारण के लिए थाने के पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए ईल्शी अग्रहरि ने कहा कि वह आगे चलकर प्रशासनिक अधिकारी बनकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और पवित्र बनाने की इच्छा रखती है उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब केंद्र और प्रदेश सरकारों के द्वारा महिलाओं को जागरुक करते हुए उन्हें देश की मुख्य धारा से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है तब महिलाओं को खुद को स्वालंबी भी बनाने की दिशा में बढ़-चल कर हिस्सा लेना चाहिए इस अवसर पर एक दिन की थाना प्रभारी ईल्शी अग्रहरि द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर महिला हेल्प टैक्स 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आपातकालीन सेवा 112 महिला हेल्पलाइन साइबर अपराध हेल्पडेस्क 1930 आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा थाने में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया थाना प्रभारी करारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य एवं पुलिस विभाग की कार्यपालिका संबंध में विस्तृत जानकारी दी तथा बालिकाओं को महिला सुरक्षा आत्म रक्षा साइबर क्राइम से बचाव तथा समाज में महिला सशक्ति के महत्व के बारे में जागरूक किया इस दौरान एक दिन की थाना प्रभारी ईल्शी से अग्रहरि ने कहा कि यह अनुभव उनके लिए प्रेरणादायक है और वे भविष्य में समाज सेवा एवं महिला सशक्ति के क्षेत्र में कार्य करना चाहेंगे अंत में मिशन शक्ति टीम महिला बीट पुलिसकर्मी एवं थाने के समस्त स्टाफ की मौजूदगी में बालिकाओं को स्वालंबन आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का भी संदेश दिया
इस मौके पर थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया उप निरीक्षक अरुण सिंह उप निरीक्षक राजेश कुमार, उप निरीक्षक चंद्र बली महिला उपनिरीक्षक कंचन देवी आदि मौजूद रहे

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More