कौशाम्बी-
*दारानगर की रामलीला में मुस्लिम समाज की मेहमाननवाजी, भाई चारे की अनूठी मिसाल*
*राम भक्ति और सौहार्द का संगम: मुस्लिम मोहल्ले से निकली राम की सवारी*
दारानगर की ऐतिहासिक 246वीं रामलीला मंगलवार को भव्य रूप से संपन्न हुई। मंचन में सीताहरण, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव-बाली युद्ध और प्रभु श्रीराम व सुग्रीव की मित्रता जैसी लीलाओं ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। चौपाइयों के माध्यम से पंडित चंद्रिका प्रसाद मिश्र और पंडित रेवती रमण पांडेय ने लीला का संचालन किया।

*लेकिन बड़ा आकर्षण तब दिखा जब भगवान श्रीराम की सवारी मुस्लिम मोहल्ले से होकर गुज़री। यहां मुस्लिम समाज ने पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया और जलपान की व्यवस्था की। यह परंपरा लगातार 246 वर्षों से निभाई जा रही है जो गंगा-जमुनी तहज़ीब का जीवंत उदाहरण है** रामलीला कमेटी के संरक्षक मूल प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री योगेंद्र मिश्र, अध्यक्ष जय मणि तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं मुस्लिम समाज से इशरत, राज़िश जैदी, आदम हुसैन मेहंदी हसन, शेरू हसन, एहसन अली, बाकर अली, कासिम हुसैन और अंजुमन असदिया कमेटी के सदस्य शामिल हुए। इस अद्भुत नज़ारे ने साबित कर दिया कि रामलीला सिर्फ धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द्र का पर्व भी है।






