रिपोर्ट शकील अहमद- बिजनौर-
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके में बर्तन व्यापारी के यहां चोरों ने कुंबल लगाकर करोड़ों रुपए की चोरी कर ली है इस घटना से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है
अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं
नजीबाबाद थाना क्षेत्र के चौक बाजार में योगेश की बर्तनों की बड़ी दुकान है जहां पर वह ब्याज का काम भी करते हैं चोरों ने बड़ी चालाकी से छत के रास्ते अंदर प्रवेश किया और चोरी कर फरार हो गए
चोर योगेश की तिजोरी से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है शनिवार की रात को दुकान के ताले लटके रहे और पीछे से घुस आए चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है सुबह जब दुकान पर पहुंचे योगेश ने दुकान के ताले खोले तो चोरी होने का पता चला घटना की जानकारी होने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉक्टर कृष्ण गोपाल और सी ओ नीतीश कुमार ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया
और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी व्यापारी से ली है बताया जाता है कि लगभग दो करोड़ रुपए से अधिक की चोरी हुई है इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कृष्णा गोपाल का कहना है कि बर्तन व्यापारी के घर पर चोरी होने की सूचना मिली इस सूचना पर तत्काल हम लोग फील्ड यूनिट के साथ पहुंचे तथा उनके द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही हैं घटना के सफल अनावरण के लिए कई टीमें गठित की गई है एस ओ जी, स्वाट और सर्विलांस टीम लगी हुई है और जल्दी ही हम घटना का सफ़ल अनावरण करेंगे और पीड़ित योगेश के द्वारा बताया गया है कि ढाई लाख रुपए की चोरी हुई है






