पुलिस मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

कौशाम्बी – पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश किशन पासी गिरफ्तार पिपरी थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह सिंह और उनकी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में प्रयागराज के मंदरी निवासी बदमाश किशन पासी गोली लगने के बाद घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल किशन पासी को तुरंत गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पहले ही किशन पासी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया गया कि कुछ माह पूर्व करारी थाना क्षेत्र की मुठभेड़ में इसका साथी गिरफ्तार हो चुका है, जबकि किशन पासी फरार था। आज पिपरी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में उसे दबोच लिया।पिपरी थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ से इलाके में पुलिस की सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर स्पष्ट संदेश मिला है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More