*246वें दारानगर मेला महोत्सव में ताड़का वध की लीला का हुआ मंचन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी-

नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के शादीपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण पर ताड़का वध प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल।श्री रामलीला कमेटी द्वारा ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन किया गया। बुधवार की शाम को ताड़का वध लीला का मंचन हुआ। स्थानीय पात्र कलाकारों ने श्रीराम द्वारा ताड़का वध का दृश्य प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।मंचन के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाईं और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह आयोजन श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिवर्ष किया जाता है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जय मणि तिवारी ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से रामलीला की परंपरा निरंतर चल रही है।लीला में दिखाया गया कि गुरु विश्वामित्र अयोध्या जाकर महाराज दशरथ से श्रीराम और लक्ष्मण को यज्ञ की रक्षा हेतु अपने साथ ले जाते हैं। मार्ग में ताड़का नामक राक्षसी यज्ञ में विघ्न डालती है। गुरु के आदेश पर प्रभु श्रीराम एक ही बाण में ताड़का का वध कर देते हैं। कार्यक्रम में मुख्य पुरोहित चंद्रिका प्रसाद मिश्र,पंडित नील कमल मिश्र,पंडित रेवती रमण पांडेय,मुख्य श्रृंगारी संजय पाठक, संरक्षक मूल प्रकाश त्रिपाठी,राहुल त्रिपाठी, शशिकमल मिश्र,मनीष पाठक उपस्थित थे।कमेटी के महामंत्री योगेंद्र मिश्र ने जानकारी दी कि महोत्सव के दूसरे दिन गंगा पूजन की लीला थुलगुला में सम्पन्न होगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें