सौंरई बुजुर्ग में केक काटकर धूमधाम से मना मीना दिवस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

बच्चों ने पार्टी में लजीजदार व्यंजनों का चखा स्वाद

कौशांबी

बुधवार को कड़ा ब्लॉक का कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग खास बन गया है। बच्चे रोज की तरह तो स्कूल आए लेकिन उनको पढ़ाई के बीच में ही पार्टी मनाने की आजादी मिल गई। मौका मीना का जन्मदिन था। मीना के जन्मदिन पर केक काटा गया। मिठाइयां बंटी। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ पुड़ी सब्जी की दावत भी हुई।


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी ने मीना के जन्मदिन पर मीना बनी कक्षा सात की छात्रा अंशु गुप्ता से केक कटवाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सभी ने एक दूसरे को केक खिलाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बालिकाओं में आत्म अभिव्यक्ति की क्षमता का विकास हुआ है और उनके साहस में वृद्धि हुई है, अब बालिकाएं सार्वजनिक मंच भी साझा करने लगी है। मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। स्कूल के प्रधानाध्यापक अजय साहू ने बताया कि मीना यूनिसेफ द्वारा प्रायोजित एक काल्पनिक चरित्र है। 24 सितंबर को मीना चरित्र को कहानी का रूप दिया गया है। इसी दिन मीना का जन्मदिन मनाया जाता है। एक छोटी सी बालिका है जो लिंग भेद, बालिका शिक्षा, बाल विवाह, दहेज प्रथा, बाल श्रम, स्वास्थ्य एवं सफाई सहित अन्य सामाजिक बुराइयों से लड़ती है। उसी के परिप्रेक्ष्य में आज विद्यालय में जन्मदिन मनाते हुए बच्चों के अंदर खुशियां लाने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका राठौर शशि देवी साहू ने किया। इस अवसर ओर छात्र छात्राएं, स्कूल के शिक्षक राजेश शर्मा,आशीष श्रीवास्तव, शिवम केसरवानी, राजकुमार,सुनीता, राम प्रसाद, योगेंद्र यादव, कुलदीप सिंह,
अभिभावकगण व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें