कामयाब होने के लिए आत्मानुशासन,आत्म विश्वास और आत्मशक्ति जरूरी है,पद्मश्री डॉ बी के जैन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट-

*पद्मश्री डॉ बी के जैन ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का किया उद्घाटन*संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं एम्स रायपुर के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ बी के जैन द्वारा आज आयुष ग्राम चिकित्सालय सूरजकुंड रोड चित्रकूट में 10 वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के द्वितीय सत्र आयोजन का उद्घाटन किया गया उद्घाटन आयोजन में पहुंचे डॉ जैन का आयुष ग्राम ट्रस्ट के संस्थापक डॉ मदन गोपाल बाजपेई और उनकी पूरी टीम ने जोरदार स्वागत किया ।यह कार्यक्रम भारत सरकार आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित विषय आयुर्वेद जन जन के लिए पृथ्वी के कल्याण के लिए आयोजित किया जा रहा है इसमें जनजागरुकता,सामुदायिक सहभागिता,के अंतर्गत आयुर्वेद संगोष्ठी , निःशुल्क चिकित्सा शिविर,वृक्षारोपण जैसे आदि कार्यक्रम आयोजित होगे।इस आयुर्वेद दिवस पर देश के कोने कोने से चिकित्सकों की उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पद्मश्री डॉ बी के जैन, एस पी चित्रकूट अरुण कुमार सिंह, आयुष ग्राम के ट्रस्ट के संस्थापक मदन गोपाल बाजपेई और अन्य उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात अपने उद्धबोधन में कहा कि अगर हम अपने आयुर्वेद की क्वालिटी सुधार ले तो हमको एलोपैथ की ओर नहीं जाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि ये पद्मश्री मुझे नहीं आप लोगों को मिला है।अंत में उन्होंने कहा कि अगर आप अपने अंदर अनुशासन, आत्म विश्वास और आत्म शक्ति डाल देंगे तो आप जरूर कामयाब होगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें