जिलाधिकारी ने किया बैनामा विलेख का स्थलीय सत्यापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने जनपद के विभिन्न उप निबन्धक कार्यालयों में पंजीकृत होने वाले विक्रय विलेखों में सबसे बडे मूल्य के विक्रय विलेख में से तहसील चायल के उप निबन्धक कार्यालय में पंजीकृत विक्रय विलेख सख्या- 5100/2025 का स्थलीय सत्यापन किया।
विक्रय विलेख मौजा महमूदपुर, मनौरी का है, जो मनौरी से सराय अकिल जाने वाली पक्की सड़क/मार्ग से सटी हुई। विक्रीत भूमि सिगमेन्ट के अन्तर्गत आती है। विक्रीत भूमि व्यवसायिक गतिविधियों के 50 मीटर के अन्दर दर्शाया गया था।
जिलाधिकारी ने इस विलेख के सम्बन्ध में उप निबन्धक,चायल को स्टाम्प आंगणन कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चायल आकाश सिंह व उप निबंधक चायल उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें