जिलाधिकारी ने की शिक्षा विभाग व समाज कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने उदयन सभागार में शिक्षा विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष आदि निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सहायक अभियंता यू.पी.सी.एल.डी.एफ. को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अभी तक 06 राजकीय विद्यालयों में बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू न कराए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता,यूपीसिडको से कहा कि सोमवार की सायं तक बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य शुरू न होने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर सहायक अभियंता, यूपीसिडको को कारण बताओं नोटिस जारी करने एवं संबंधित अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की रिपोर्ट ठीक प्रकार से न बनाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अर्थ व संख्याधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में ट्रांजिट हॉस्टल सहित आदि के निर्माण की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,यूपीसिडको को सभी कार्य दीपावली से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपद में निवास न करने पर प्राचार्य,महामाया महाविद्यालय का एच.आर.ए. रोकने के निर्देश दिए तथा प्राचार्य से कहा कि उनके अध्यापक कहां निवास करते हैं, इसकी आख्या उन्हें उपलब्ध कराई जाय।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें