जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशांबी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार का शरू हुआ अभियान

कौशाम्बी-

17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस सेवा पखवाड़े में
विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा संबंधी जानकारियां जांच व उपचार हेल्थ कैंप के माध्यम
से दी जा रही है। इसी क्रम में आज जिला अस्पताल के मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य (एम0सी0एच0 विंग) में
एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा0 (प्रो0)
हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी भी समाज की आधारशिला होती हैं, नारी सशक्तिकरण में
नारी शिक्षा व नारी स्वास्थ्य पहली कड़ी है। एक स्वस्थ नारी न सिर्फ एक सशक्त परिवार अपितु एक
सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस कार्यक्रम में प्रस्तुति व स्त्री रोग विशेषज्ञ
डा0 विशाखा दीक्षित ने प्रसव से पूर्व व प्रसव के पश्चात की देखरेख, खून की कमी, मासिक धर्म व
किशोरावस्था में होने वाली स्वास्थ्य की परेशानियों से अवगत कराया व उनके निदान के लिए जरूरी


उपचार के बारे मंे भी जानकारी दी। कायक्र्र म मंे डा0 नंदनी राघव (ब्लड बंकै प्रभारी) ने मरीजों को
एनीमिया स्क्रीनिंग (सिविल सेल वह आयरन की कमी) का कार्य संपन्न किया, साथ ही डा0 संतोष कुमार
(सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ) ने महिलाओं को पोषण मिशन की जानकारी दी वह किशोरावस्था में होने
वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
उक्त कार्यक्रम मे प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह, सह- आचार्य डा0 रवि रजं न सिंह, डा0 विकास
कुमार, डा0 आत्मिक सिंह, सहायक आचार्य डा0 संतोष कुमार, क्वालिटी मैनेजर डा0 शोएब सिद्दीकी, के
साथ प्रशिक्षु इन्टर्न एवं रक्त केंद्र के कर्मचारी अनिल यादव आदि उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More