रिपोर्ट- नईम सिद्दीकी
लखीमपुर खीरी- एडीजे कोर्ट ने मोहम्मदी थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में हुई सनसनीखेज घटना में फैसला सुनाते हुए मां से दुराचार के आरोपी पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
घटना में आरोपी ने अपनी ही जन्म देने वाली मां के साथ दुराचार किया था। लंबे समय से चल रही सुनवाई के बाद आज कोर्ट ने यह कड़ा फैसला सुनाया।
अभियोजन पक्ष के वकीलों ने इसे समाज के लिए नज़ीर बताते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को किसी भी प्रकार की राहत मिलना न्याय के खिलाफ है।
इस कांड पर वकीलों ने कहा की यह फैसला समाज को संदेश देगा कि रिश्तों को कलंकित करने वालों के लिए कानून बेहद सख्त है।
Author: Up Head Line
Post Views: 68






