कौशाम्बी जिले में बच्चा चोरी करने  के शक में मानसिक विक्षिप्त महिला को लोगो ने लाठी,डंडों, जूते से जमकर पीटा,पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन को किया अरेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बच्चा चोरी के शक में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की बेरहमी से पिटाई की गई है,महिला की ग्रामीणों और महिलाओं ने लाठी, डंडों से पिटाई की है,पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पिटाई के वायरल वीडियो मामले का संज्ञान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और तीन युवको को अरेस्ट कर लिया है,वही कई अन्य की तलाश कर रही है।

मामला सैनी थाना क्षेत्र के बनपुकरा गांव का बताया जा रहा है जहां भीड़ ने महिला को लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंभीर रूप से घायल महिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह यह घटना बनपुकरा गांव में हुई। जिसका वीडियो शुक्रवार की सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहे फुटेज के अनुसार ग्रामीणों ने एक मानसिक रूप से बीमार महिला को बच्चा चोर समझकर घेर लिया। भीड़ ने कानून अपने हाथ में लेते हुए महिला पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में दर्जनों लोग महिला को पीटते हुए स्पष्ट दिख रहे हैं।

वहीं इस मामले में सीओ सिराथू सत्येन्द्र तिवारी ने बताया कि एक महिला जोकि मानसिक रूप से अस्वस्थ थी,जिसे कुछ लोगों ने मारा पीटा है,चौकी प्रभारी सिराथू की तहरीर पर मामला तीन नामजद और कई अज्ञात पर मामला दर्ज किया गया है,तीन लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है,बाकी की तलाश की जा रही है, महिला s जानकारी करने कर उसने बताया कि वह अयोध्या की रहने वाली है, महिला के परिजनों से सम्पर्क कर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है,अन्य कार्रवाई की जा रही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें