प्रधानमंत्री मोदी  के 75 वर्ष केवल व्यक्ति मात्र की यात्रा नहीं,बल्कि भारत की सामूहिक चेतना का जागरण है-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

प्रधानमंत्री मोदी  के 75 वर्ष केवल व्यक्ति मात्र की यात्रा नहीं,बल्कि भारत की सामूहिक चेतना का जागरण है-जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

कौशाम्बी,गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी  के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने फीता काट शुभारंभ कर अवलोकन किया।

प्रदर्शनी अवलोकन पश्चात जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए बताया कि मोदी जी ने राजनीति नहीं सेवा और समर्पण को जीवन का ध्येय बनाया है अपने निर्णायक फैसलों से भारत को दुनिया में सशक्त पहचान दिलाई है इसलिए वैश्विक मंच से लेकर गांव की चौपाल तक मोदी जी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन नई ऊंचाइयां छू रही है साथ ही ‘सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ आपने ‘गरीब,युवा, महिला और किसान’ के सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण की धुरी बनाया है। संस्कृति और परंपरा की जड़ों को संजोते हुए आधुनिक और विकसित भारत के निर्माण का आपका संकल्प प्रत्येक वर्ग के उत्थान का आधार बना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,आपको पुनः जन्मदिवस की कोटिशः शुभकामनाएं!आप सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रहें और इसी तरह हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें। इसी क्रम में निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि नए भारत को गढ़ने वाले नरेंद्र मोदी  का जीवन एक साधक की सतत यात्रा है जो मां भारती की सेवा और जनकल्याण को समर्पित रही है समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वर्गों के कल्याण हेतु मोदी  की नीतियां और उनके अथक परिश्रम ने लोककल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश के गरीब,शोषित,दलित,और पीड़ित परिवारों को सम्मानजनक जीवन का अधिकार सुनिश्चित किया है ऐसी तमाम बातों को बताते हुए पुनःप्रधानमंत्री मोदी  को शुभकामनाएं दी इस मौके पर एससी एसटी अयोग के सदस्य जितेंद्र कुमार गौतम,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,निवर्तमान मीडिया प्रभारी मा.उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा,संजय जायसवाल,दीप चंद्र दिवाकर,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,कविता पासी,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण,कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More