अराजकतत्वों ने तालाब में छोड़ा जहर, हजारों मछलियां मरी

 

कौशाम्बी – पिपरी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में अराजकतत्वों की हरकत से बड़ा नुकसान हो गया। गांव निवासी बब्बू पासी पुत्र स्व. मातादीन ने बताया कि गांव के कमलेश कुमार के नाम तालाब का पट्टा है। कमलेश से परिवार का भरण-पोषण करने के लिए उन्होंने तालाब को झुरकट पर बीस हजार रुपये सालाना लिया था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात किसी अराजकतत्व ने तालाब में जहर डाल दिया, जिससे तालाब की सारी मछलियां मरकर उतर आईं। सुबह जब बब्बू पासी तालाब पर पहुंचे तो मछलियों को मरा देखकर उनके होश उड़ गए। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More