जानकीकुंड चिकित्सालय में तीन दिवसीय नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का होगा आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*18 सितंबर तक होगे पंजीकरण*

*गरीब और असहायों के लिए हर वर्ष आयोजित होता है प्लास्टिक सर्जरी शिविर*

चित्रकूट,
श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के तत्त्वावधान में संचालित जानकीकुण्ड चिकित्सालय में तीन दिवसीय निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
जिसमें चित्रकूट में आसपास के अँचलों में से आने वाले मरीजों का पंजीकरण किया जा रहा है,यह पंजीकरण 18 सितंबर तक होगे,वही 19,20 और 21 सितंबर तक मुंबई के सुप्रसिद्ध प्लास्टिक सर्जन डॉ अजय हरियाणी द्वारा भर्ती हुए रोगियों की सर्जरी की जाएगी।वही जानकीकुंड चिकित्सालय कि वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ पूनम आडवाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर में विशेष रूप से उन रोगियों की जटिल सर्जरी की जाती है जो रोगी आर्थिक तंगी के चलते बड़े अस्पतालों में सर्जरी कराने में असमर्थ होते है ऐसे लोगो के लिए इसका आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस शिविर में बर्न कंट्रक्चर, कटे फटे होंठ(क्लिफ्ट लिप),पैर अंगुलियों का जुड़ना टेढ़ा होना,पेशाब के रास्ते की समस्या,हांथ की चोट,पुरुषों में बढ़े स्तन का ईलाज,महिलाओं में बढ़े हुए स्तन का ईलाज मोटापे का ऑपरेशन द्वारा ईलाज जैसी जटिल सर्जरी कर रोगियों को लाभ पहुँचाया जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगो से अपील किया है कि जो लोग ऐसी बीमारी से ग्रसित है या उनके रिश्तेदार, परिवार जान पहचान वाले भी ऐसी बीमारियों का शिकार है तो उन्हें इस आयोजित होने वाले कैंप के बारे में बताएं और जानकीकुंड चिकित्सालय में आकर 18 सितंबर तक अपना पंजीकरण कराकर ज्यादा से ज्यादा लोग इस कैंप का लाभ उठाएं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें