किशोरी को 40 दिनों मे 12 बार से अधिक डसने वाला साँप को सपेरा ने पकड़ा

 

 

कौशाम्बी- जिले के भैसहापर गांव में साँप काटने कि घटना तो सुर्खियों मे थी. 22 जुलाई से साँप ने किशोरी रिया मौर्या को लगातार साँप काट रहा था. साँप ने 40 दिनों के अंदर 12 बार से अधिक साँप ने काटा था. साँप के डर से पूरा परिवार दहसत के माहौल मे था. रिया मौर्य के पिता राजेंद्र मौर्य इलाज के साथ साथ झाड फुक का भी सहारा लेते थे. जहां रियां मोर्य को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया गया था। परिवार लगातार साँप पर नजर बनाए रखा था. साँप फ्रीज मे अपना केंचुला छोड़ा था. साफ सफाई क़े दौरान घर वालो ने देखा कि घर मे रखे फ्रीज क़े पीछे केंचुला देख शक हुवा कि साँप घर क़े आस पास कही मंडरा रहा है. तभी राजेंद्र मौर्य ने सपेरा को बुलाकर घर के अंदर दीवाल की खुदाई करवा कर सांप को बाहर निकाला गया. सांप निकलते हुए ग्रामीणों में देख दहशत में हो गए।

 

पहली बार 22 जुलाई को धान रोपाई के समय खेत जाते हुए रिया को सांप ने पैर में डंक मार कर घायल कर दिया था. जिससे रिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर किया लेकिन परिजनों ने प्रयागराज ना ले जाकर मंझनपुर तेजमती हॉस्पिटल में भर्ती कराकर इलाज कराया। रिया जब ठीक होकर अपने घर को वापस गई तो फिर सांप ने डंक मार कर हमला कर दिया. इससे लगातार 40 दिनों के अंदर सांप ने 12 बार सर्प डंस चुका था। जिससे पूरा परिवार एवं गांव दहशत का माहौल हो गया था। इस तरह से किशोरी के पिता राजेंद्र कुमार की पूरी तरह से पूंजी खत्म होने पर अब वह झाड़ फूंक का सहारा लेकर अपनी बेटी की जान बचाने में लगे हुए थे. राजेंद्र मौर्य ने अपनी बेटी रिया को रिश्तेदारों के यहां छोड़ने के बाद राजेंद्र मौर्य को भी सांप घरों मे परेशान करने लगा था. इस तरह से राजेंद्र मौर्य ने सांप पर नजर बनाते हुए सपेरा को बुलाया लगातार 3 घंटे की मेहनत करने के बाद दीवाल की खुदाई करके सांप को बाहर निकल गया।
अब जाकर रिया के परिजनों को सुकून मिला और गांव के लोगो ने राहत की सांस लिया।

किशोरी क़े रिया मौर्या क़े पिता राजेंद्र मौर्य ने बताया गया कि यह वही सांप है जो मेरी बेटी रिया मौर्या को 22 जुलाई से लगातार डंक मार रहा था. राजेंद्र मौर्या ने कहा इलाज के साथ-साथ झाड़ फूंक का भी सहारा लेता था. जब भी बेटी का इलाज करा कर घर पहुंचता था.उसके बाद सांप जैसे दुश्मन बनकर नजर रखता था. मौके को देख साँप रियां मौर्या क़े पैरो मे लिपटकर काट लेता था.जैसे ही मैं अपनी बेटी रिया मौर्य को सांप के डर से रिश्तेदारों के यहां छोड़ आया था. उसके बाद भी सांप फिर मुझे परेशान करने लगा. फिर मैंने एक सपेरा का सहारा लेकर सांप को निकाला गया. बताया जा रहा है कि सांप तो दो थे लेकिन अभी एक सांप को सपेरे ने पकड़ लिया है वहीं पर दूसरा सांप फरार हो गया है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More