बतौर जिलाध्यक्ष ऐतिहासिक दो वर्ष पूर्ण एवं जन्मदिन पर भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के बतौर जिलाध्यक्ष दो साल कार्यकाल एवं जन्मदिवस को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बहुत ही धूम धाम से मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कड़ाधाम में मां शीतला माता के दर्शन कर जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने आशीर्वाद प्राप्त किया उपरांत सायरा सर्किट हाउस में जिला के रोजगार सेवकों द्वारा आयोजित कार्यकम में प्रतिभाग किया तदोपरांत ओसा स्थित वृद्धाश्रम में फल,मिष्ठान,अंगवस्त्र वितरण किया गया यह जन्मदिन के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी कौशाम्बी के यशस्वी,नेतृत्वकर्ता,कर्मयोगी, जनसेवक एवं कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।

निवर्तमान मीडिया प्रभारी , उपमुख्यमंत्री भोलेशंकर कुशवाहा ने बधाई देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष जी का व्यक्तित्व त्याग,सेवा और नेतृत्व का अद्भुत संगम है आपकी कार्यशैली ने संगठन को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है और समाज में आपके योगदान ने अनेकों लोगों के जीवन को दिशा दिया है आपके यशश्वी मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा,एवं आपकी निष्ठा से संगठन को मजबूती,और आपकी छवि से समाज को प्रेरणा मिलती है।भगवान से प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ,दीर्घायु और ऊर्जा से परिपूर्ण रहें,और आपका जीवन राष्ट्र,समाज और संगठन की सेवा में ऐसे ही आलोकित बना रहे।आप जैसे नेतृत्वकर्ता हम सबके लिए गर्व और प्रेरणा हैं। इस मौके पर पार्टी जिलपदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,मण्डल अध्यक्ष मण्डल प्रभारीगण, कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें