पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार ने पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली ,एंव गार्ड रूम का किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  ने टोलीवार परेड का निरीक्षण कर परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़ एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्वार्टर गार्ड पर गार्ड की सलामी ली गई तथा गार्ड एवं गार्ड रूम का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अनुशासन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए।

परेड उपरांत पुलिस लाइन स्थित आरटीसी बैरकों, प्रशिक्षण कक्ष, विभिन्न शाखाओं, डीसीआर, शस्त्रागार, डायल-112 कार्यालय, परिवहन शाखा, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, पुलिस बैरकों आदि का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही आरटीसी व पुलिस लाइन मेस में भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की को चेक कर साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर व प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें