जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय,भरसवां का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज राजकीय आश्रम पद्यति विद्यालय,भरसवां का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य पुष्पा चौधरी, अध्यापिकायें-नीरू, पूर्णिमा देवी, प्रिया, मधु सिंह, मोहिनी निगम, अनामिका देवी, नीरज सिंह, मीना कुमारी, ममता पाण्डेय, माधुरी देवी, पूनम, सारिका यादव एवं नीलम चौधरी उपस्थित रहीं। उन्होंने शैक्षणिक भवन में स्थापित कम्प्यूटर कक्ष एवं कक्षाआें का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने अध्ययनरत छात्राओं से संवाद कर कैरियर काउन्सलिंग की।
जिलाधिकारी ने किचन एवं स्टोर रूम के निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं रख-रखाव का अवलोकन किया तथा प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि डायनिंग हॉल व किचन परिसर में स्वच्छता को बनाये रखा जाय। उन्होंने मेस संचालक को निर्देशित किया कि भोजन एवं नाश्ता में प्रयुक्त समस्त सामग्री-चावल, दाल आटा आदि ब्राण्डेड ही प्रयोग में लाया जाय। आय-व्यय रजिस्टर एवं भोजन जांच समिति रजिस्टर को अपडेट रखा जाए। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर सराहना की।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें