जिलाधिकारी ने  बसंत लाल की बेटियों रिया व प्रिया को स्कूल ड्रेस व शिक्षण सामाग्री प्रदान कर प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए किया प्रेरित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिया व प्रिया का विद्यालय में तत्काल एडमिशन करवाने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने  बसंत लाल को आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पुष्टाहार शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

 

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की जनता दर्शन में  बसंत लाल निवासी-बलीपुर नारा ने प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनका मकान जीर्ण-शीर्ण होने के कारण गिर गया है, आवास की मांग की गई।
जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि बसंत लाल को शीघ्र आवास की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को राशन कार्ड बनाने, जिला कार्यक्रम अधिकारी को बसंत लाल के बच्चों के लिए पुष्टाहार उपलब्ध करवाने, मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने  बसंत लाल के साथ आई उनकी बेटियों रिया एवं प्रिया को स्कूल ड्रेस एवं शिक्षण सामाग्री प्रदान करते हुए प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को रिया एवं प्रिया का तत्काल एडमिशन विद्यालय में कराने के निर्देश दिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें