कौशांबी में किशोरी की डेड बॉडी मिलने से मचा हड़कंप,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी। जिले के सौराई बुजुर्ग के पास खरपतवार के अंदर किशोरी की डेड बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। डेड बॉडी के पास एक साइकिल भी बरामद हुई है, जिससे घटना की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने मृतका की शिनाख्त कराई, जो घर से काम करने के लिए निकली शिवानी सरोज बताई गई। शिवानी टिकरी गांव की रहने वाली थी और कड़ा धाम कोतवाली के बक्शीकापुरा गांव की है। मृतका के माता-पिता ने बेटी की पहचान कराई।

एसपी, अतिरिक्त एसपी और क्षेत्राधिकारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की गंभीरता को देखते हुए तफ्तीश तेज कर दी है। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है और जल्द ही हत्या के कारणों का पता लगाने का दावा किया है।

इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत और रोंगटे खड़े हो गए हैं। पुलिस से सहयोग करने और किसी संदिग्ध को छुपाने से बचने की अपील की गई है। घटना के सही कारणों का पता चलने पर ही आगे का कदम उठाया जाएगा

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें