“निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व दवा वितरण, ग्रामीणों को डेंगू/मलेरिया से बचाव की जानकारी”

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

“निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच व दवा वितरण, ग्रामीणों को डेंगू/मलेरिया से बचाव की सीख”’

कौशाम्बी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल हेल्थ कैम्प एवं संचारी रोग/गैर संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में निःशुल्क ’शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जाँच’ की गई तथा जरूरतमंद लोगों को दवाइयाँ वितरित’ की गईं। जिन मरीजों को गंभीर बीमारियों की जाँच एवं उपचार की आवश्यकता थी, उन्हे स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के चिकित्सालय मे विशेषज्ञ चिकित्सक से सम्पर्क करने की सलाह दी गई।
मेडिकल कैम्प मे 110 मरीजों को देखा गया, जिसमे 09 लोगों को मधुमेह, उक्त रक्तचाप से 06 लोगों को ग्रसित पाया गया, तथा अन्य मरीज बुखार, सर्दी जुकाम, पेट मे कीडें, एनीमिया, खुजली आदि से ग्रसित पाये गये मरीजों को पैरासीटामाल, कैल्सियम, आयरन, अल्बेन्डाजोल, मल्टीविटामिन आदि दवाओं से उपचारित करते हुए मेडिकल कालेज के विशषज्ञ चिकित्सकों से सम्पर्क कर उपचार कराने की सलाह दी गयी।


कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य महोदय ने उपस्थित ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को ’डेंगू से बचाव के उपायों’ के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सबसे बड़ा बचाव है और हमें अपने घर तथा आस-पास के स्थानो को साफ रखना चाहिए तथा पानी न एकत्रित होने दें, (जिससे मच्छर न पैदा हों) नियमित मच्छरदानी मे सोयें, पूरे बाजू के कपड़े पहनने एवं बुखार आने पर मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संलाह लें एवं समय से जांच कराये। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के सहायक आचार्य डा0 संतोष कुमार द्वारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि डेंगू मच्छर प्रायः दिन में काटते हैं और यह मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। इसलिए हमें घर के गमलों, कूलरों और टंकियों में पानी को जमा नहीं होने देना चाहिए तथा समय-समय पर उन्हें खाली व साफ करते रहना चाहिए।
इस स्वास्थ्य शिविर मे प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह, सहायक आचार्य डा0 धर्मेन्द्र मिश्रा, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य डा0 संतोष कुमार, डा0 संदीप कुमार, डा0 निखिल चैधरी, एवं इन्टर्न डाक्टर्स डा0 अंसिका, डा0 गरिमा, डा0 कामरान मोईद, डा0 सैय्यद बहाउद्दीन, एवं अन्य चिकित्सा महाविद्यालय स्टाफ, पार्षद शनि पाल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय स्टाफ उपस्थिति रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें