कौशाम्बी
*समाज सेवा को समर्पित रहा अनीस अहमद का जीवन शुक्रवार को हुआ अंतिम संस्कार*
*गरीबों की मदद को हमेशा आगे रहने वाले अनीस अहमद अब नहीं रहे*
*हृदय गति रुकने से वरिष्ठ समाजवादी नेता अनीस अहमद का निधन, समर्थकों में शोक की लहर*
*वरिष्ठ सपा नेता अनीस अहमद का निधन, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब*
*सपा नेता अनीस अहमद की अंतिम यात्रा में हजारों समर्थक हुए शामिल*
कौशाम्बी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनीस अहमद का गुरुवार की मध्यरात्रि लगभग 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थक और शुभचिंतक स्तब्ध रह गए। अनीस अहमद के निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है।अनीस अहमद का पूरा जीवन समाज सेवा और जनहित कार्यों को समर्पित रहा। वे हमेशा गरीब, असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद के लिए सबसे आगे खड़े रहते थे। राजनीति को उन्होंने जनसेवा का माध्यम बनाया। अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर उन्होंने समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया। लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रशासन से लेकर सरकार तक संघर्ष करना उनकी पहचान रही।


शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। दूर-दराज से लोग अपने प्रिय नेता की अंतिम झलक पाने के लिए पहुंचे। रास्ते भर समर्थकों की आंखें नम थीं और “अनीस अहमद अमर रहें” के नारे गूंजते रहे। लोग अपने नेता से जुड़ी यादों को साझा कर भावुक हो उठे।अंतिम संस्कार के दौरान वातावरण बेहद गमगीन रहा। परिजन, शुभचिंतक और पार्टी के कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को विदाई देते समय अपने आंसू रोक नहीं पाए। हर किसी की जुबान पर यही बात थी कि अनीस अहमद जैसे नेता बहुत कम मिलते हैं। उन्होंने न केवल समाजवादी पार्टी को मजबूती दी बल्कि आम जनता का विश्वास भी जीतावरिष्ठ सपा नेता अनीस अहमद की सादगी, सेवा भाव और संघर्षशील जीवन को लोग हमेशा याद रखेंगे। उनका जाना राजनीति और समाज दोनों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

अंतिम संस्कार (जनाजे) में शामिल होने वाले मुख्य रूप से पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार, पूर्व एमएलए,सत्यवीर उर्फ मुन्ना,आनंद मोहन पटेल,सुघर सिंह,बलवीर सिंह,ताज उद्दीन, लल्लू सिद्दीकी,धर्मेन्द्र सिंह, अश्वनी सिंह, पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर,मुन्ना पटेल, शहनवाज अहमद, हाजी अजीजुल हसन, सद्दाम हाफिज जी,मुजाहिद हुसैन,कैलाश केशरवानी,गुलाम हुसैन,दया शंकर यादव,इदरीस,रियाज़,बब्लू, मो0 रजी, शाह आलम,राजू अंसारी,मो0 फैसल ,आबिद हुसैन,भूट्टू प्रधान,सहित तमाम लोग जनाजे में शामिल हुए ।
रिपोर्ट- मो0 यासीन कौशाम्बी
9936627786





