पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने थाना सराय अकिल अंतर्गत नव-निर्मित पुलिस चौकी बेनीराम कटरा का किया उद्घाटन

कौशाम्बी,-

आज दिनांक 28.08.2025 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार ने थाना सराय अकिल अंतर्गत संचालित पुलिस चौकी बेनीराम कटरा के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर एवं शिलापट अनावरण करते हुए उद्घाटन किया ।

यह चौकी जन सहयोग से निर्मित की गई है, जो स्थानीय जनता की सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। चौकी की स्थापना से न केवल कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि आसपास के क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, पुलिस-जन सहयोग और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने एवं स्थानीय पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्य पालन में सुविधा/सहूलियत होगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि “जन सहयोग से निर्मित यह चौकी पुलिस और आमजन के बीच आपसी विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को और मजबूत करेगी। चौकी बनने से न केवल जनता में उत्साह है बल्कि सुरक्षा की भावना भी सुदृढ़ हुई है।”

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More