सर्वप्रथम गणेश जी का पूजन व आरती से इस उत्सव का शुभारंभ किया गया। इसके बाद कक्षा नव की छात्राओं अन्नू व आकृति ने गणेश वंदना पर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुतीकरण किया।उत्सव में बच्चों ने तरह तरह की कलाओं का प्रदर्शन किया।जहां कक्षा पांच के बच्चों ने ओ माई गौड गणेशा वही दूसरी ओर कक्षा चार के बच्चों ने बप्पा मोरया जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।

कक्षा छह व सात के बच्चों ने हाउस वाइस पोस्टर मेकिंग गतिविधि में हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुगर पोस्टर्स बनाए।कक्षा दो व तीन के बच्चों ने भी हाउस वाइस चित्रकला गतिविधि में हिस्सा लिया और बहुत ही सुन्दर सुन्दर चित्र बनाए।कक्षा आठ के कुछ बच्चों के साथ मिलकर सीमा मैम ने गणेश जी का आसान तैयार किया जिसे डूब घास आदि सामग्री से बनाया गया, जो अत्यंत आकर्षक लग रहा था। इसके पश्चात सभी कक्षाओं ने बारी बारी आकर गणेश जी का आशीर्वाद लिया, उसके बाद उन्हें प्रसाद के तौर पर मीठा वितरित किया गया। प्रबंधक आदित्य सिंह यादव ने सभी बच्चों को उत्साह बढ़ाया तथा सभी शिक्षकगण को भी प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने भी उत्सव की खूब सराहना की और सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया।इस पूरे उत्सव का आयोजन सुष्मिता मैम, प्राची मैम, सीमा मैम,आराधना मैम तथा समस्त शिक्षकगण के सहयोग से किया गया।





