कौशांबी के थाना मंझनपुर क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मंझनपुर पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त पूछताछ और दबिश के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण और एक पिस्टल बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, घायल बदमाश की पहचान हिमांशु यादव (22 वर्ष), पुत्र सुरेश यादव, निवासी ताजपुर सगरा, थाना कुंडा, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। यह मुठभेड़ 17 अगस्त 2025 को थाना मंझनपुर क्षेत्र में हुई उस लूटकांड से संबंधित है, जिसमें सर्राफा व्यापारी दीपक वर्मा को गोली मारकर बड़े हद तक लूटपाट की गई थी।
पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस लगातार अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में लगी हुई है और कानूनी कार्रवाई जारी है। राजधानी में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिये पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।





