*जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं राजकीय हाईस्कूल रामपुर धमावां का किया आकस्मिक निरीक्षण*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,-

*प्रधानाध्यापक को विद्यार्थियां की उपस्थिति और बढ़ाने के दिए निर्देश*

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज राजकीय बालिका इण्टर कालेज,कड़ा तथा राजकीय हाईस्कूल रामपुर धमावां का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी द्वारा राजकीय बालिका इण्टर कालेज के निरीक्षण के दौरान 02 शिक्षिकायें आकस्मिक अवकाश एवं अन्य सभी स्टाफ उपस्थित पाये गए। उन्हांने प्रत्येक कक्ष में जाकर छात्राओं की उपस्थिति पंजिका की जाँच करने पर उपस्थिति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया कि विशेष प्रयास कर एक सप्ताह के अन्दर 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाय। उन्हांने छात्र-छात्राओं से सवाल पूॅछकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा।


जिलाधिकारी ने राजकीय हाईस्कूल रामपुर धमावां के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट अलंकार के अर्न्तगत विद्यालय में कराये जा रहें कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में अभी तक चहारदिवारी का कार्य प्रारम्भ न होने पर नाराजगी प्रकट की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बाउण्ड्रीवाल का टेण्डर अनुमोदित हो गया है तथा कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ करा दिया गया। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर उपस्थिति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाध्यापक को विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें