कौशाम्बी
यूपी के कौशांबी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में 14 बंदरों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने गांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर गड्ढा खुदवा कर बंदरो को दफना दिया। वहीं इलाके में चर्चा है कि बंदरों को किसी ने जहर देकर मारा है और यहां लाकर फेक दिया गया। वही पूरे मामले में डीएम ने डीएफओ को मौके पर भेज कर जांच के आदेश दिए है। घटना करारी थाना के भटवरिया गांव की है। जब ग्रामीण मंदिर के तरफ गए तो वहां 14 बंदर मृत अवस्था मे पड़े मिले तो हड़कंप मच गया। जैसे गांव के लोगो को जानकारी हुई तो भीड़ जमा हो गई। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी करारी थाना पुलिस को दिया। बंदरों मौत की सूचना पर अवाना आलमपुर के चौंकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और ग्रामीण से पूछताछ किया।

वही इलाके में यह चर्चा है कि किसी ने जहर देकर बंदरो मारा डाला है और उन्हें गाड़ी में भर कर यहां लाकर फेक दिया गया है। वहीं इसकी पुलिस जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने गड्ढा खुदवा कर सभी बंदरो को दफना दिया गया। जैसे ही इसकी जानकारी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी को हुई तत्काल डीएफओ फोन कर मौके पर जाने का आदेश दिया है, जांच के बाद कर कार्यवाई के आदेश दिए है।






