जिलाधिकारी ने बाइक से पहुंचकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिलाधिकारी ने बाइक से पहुंचकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

ओ.पी.डी. में अधिकांश चिकित्सक पाए गए अनुपस्थित

उप प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का वेतन रोकने के निर्देश

कौशाम्बी,

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज लगभग प्रातः 08:15 बजे बाइक से पहुंचकर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान ओ.पी.डी. में अधिकांश चिकित्सक अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यंत खेदजनक एवं आपत्तिजनक है। उन्होंने उप प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों से वार्ता कर स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाय।

जिलाधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन के पास अधिक मरीजों की लाइन लगने का कारण पूछने पर बताया गया कि चिकित्सक के अनुपस्थित होने के कारण अल्ट्रासाउंड अभी शुरू नहीं हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि सभी चिकित्सक समय से अस्पताल में उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करना सुनिश्चित करें,अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बाल रोग कक्ष, चेस्ट फिजिशियन कक्ष, चर्म रोग विशेषज्ञ कक्ष, दंत रोग विशेषज्ञ कक्ष, आई.सी.यू. वार्ड, नेत्र वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष एवं पंजीकरण कक्ष आदि का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें