अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को काट डाला,पुलिस जांच में जुटी,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को काट डाला,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी से मारपीट की और फिर उसके बाद धारदार हथियार से अपनी पत्नी को काट डाला,हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के नौड़िया की है जहा सोमवार की दोपहर अवैध संबंध के शक में फूलचंद्र सरोज ने अपनी पत्नी फूलमति देवी से मारपीट की और धारदार हथियार से कई वार किए जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय पीड़िता के तीनों बेटे घर के बाहर खेल रहे थे।घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

फूलमति देवी के पांच बच्चे है, दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह तीन बेटों – दीपू (12), दिलीप (11) और राहुल (10) के साथ रहती थी। फूल चंद्र का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। सोमवार को जब बच्चे बाहर खेल रहे थे, आरोपी पति ने घर में अकेली पत्नी पर गलत आरोप लगाए। इसके बाद उसने पत्नी की पिटाई की। फिर धारदार हथियार से उसके गले और पेट पर वार किए।वारदात के बाद आरोपी हथियार लेकर भाग निकला। बच्चों ने पिता को भागते देखा तो घर के अंदर गए। मां को तड़पता देख बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी पति फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।जो भी तथ्य सामने आयेगा उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें